Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर वारासिवनी के कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर वारासिवनी के कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Rajiv Gandhi  जनसंपर्क कार्यालय में कांग्रेसियों ने आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, सद्भावना के अग्रदूत, संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक, देश के विकास में अहम योगदान निभाने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर समस्त कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद दिया और उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
स्वर्गीय राजीव गांधी ने दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक सोच से भारत को नई दिशा देने का कार्य किया-विवेक पटेल विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और आधुनिक सोच से भारत को नई दिशा देने का कार्य किया है।

प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ा, पंचायती राज को मजबूत किया, सूचना क्रांति की नींव रखी। राजीव गांधी श्रमिकों व गरीबों के हित में हमेशा खड़े रहे। उन्होंने हमेशा देश के बारे में सोचा, जनता के हित में फैसला लिए। उनके शासनकाल में देश ने तेजी से तरक्की की। राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इस दौरान डोंगरमाली ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह जीतू राजपूत, वारासिवनी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राणा, विधायक प्रतिनिधि सुदेश गुड्डू सोनी, सेवादल नगर अध्यक्ष प्रणय धार्मिक, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष क्षीरसागर, युवा विधानसभा अध्यक्ष टिकेंद्र पटले, राजकुमार चौधरी, देवी प्रसाद लिल्हारे, डोंडूलाल चौहान, दुर्गेश मांत्रे, मनीष धुवारे, प्रमेंद्र हेड़ाऊ, योगेश सुलकिया, मुकेश बंसोड, कुमेश जैतवार, जीतलाल बसेने, मुन्ना राणा, बेनीराम भगत, शिवशक्ति सोलंकी सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।
वारासिवनी से आनंद वर्मा की रिपोर्ट।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *