Jabalpur Airport जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से लगे ग्राम गदेरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्लॉट पर निर्माण कार्य के दौरान खुदाई करते समय जमीन के अंदर से जिंदा बम निकल आया। बम मिलने की खबर फैलते ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
जमीन से 4 फीट नीचे मिला जिंदा बम
जानकारी के अनुसार ग्राम गदेरी निवासी सुनील यादव के प्लॉट पर भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण के लिए पिलर की खुदाई की जा रही थी तभी जमीन से करीब 3 से 4 फीट नीचे मजदूरों को एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। पहले इसे लोहे का कबाड़ समझा गया लेकिन करीब से देखने पर बम जैसी आकृति नजर आने से मजदूरों में दहशत फैल गई और काम तुरंत बंद कर दिया गया।
यूएक्सओ बम 12 किलो से अधिक वजनी
सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता बीड़ीएस मौके पर पहुंचा टीम ने पूरे इलाके को सुरक्षित कर संदिग्ध वस्तु की जांच की। जांच के दौरान पुष्टि हुई कि वह एक जिंदा यूएक्सओ UXO बम है जिसका वजन करीब 12 किलो से अधिक बताया जा रहा है। बम की स्थिति को देखते हुए आसपास के लोगों को वहां से हटाया गया।
डिफ्यूज़ करने सेना को सौंपा बम
खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि बम को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया है अब सेना की टीम द्वारा उसे डिफ्यूज करने की प्रक्रिया की जा रही है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

शारदा मंदिर के पास 33 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर पुलिस ने शारदा मंदिर चौराहे के पास आंध्र प्रदेश निवासी बुलराजू को 33 किलो से ज्यादा गांजा, दो मोबाइल फोन और क सफेद रंग की क्रेटा कार जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
