Harassment सब्जी बेचने वाले का उत्पीड़न, अवैध वसूली, पैसे न देने पर लाठी डंडों से पीटा

Harassment सब्जी बेचने वाले का उत्पीड़न, अवैध वसूली, पैसे न देने पर लाठी डंडों से पीटा

Harassment जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी अनिल पटेल ने कुछ लोगों पर मारपीट, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। अनिल पटेल का कहना है कि वह पान ठेला चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि उनका बेटा सब्जी का ठेला लगाता है। आरोप है कि कुछ लोग उनसे हर माह 2500 रुपये की मांग कर रहे थे और विरोध करने पर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

पीड़ित के अनुसार हाल ही में जब वह अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे, तभी चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच और एक्स-रे के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

अनिल पटेल ने शिकायत में मुनऊ शुक्ला, अनमोल शुक्ला, मुकेश शुक्ला और एक अन्य व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपियों को क्षेत्र का दबंग बताते हुए अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कोतवाली पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *