Gadarwara में सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार

Gadarwara में सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार

Gadarwara नरसिंहपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाडरवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गाडरवारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सट्टा संचालन में लिप्त 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी और 20,940 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिलेभर में अवैध कारोबारों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत एसडीओपी ललित डागुर के नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपियों को सट्टा पट्टी काटते हुए पकड़ा। मौके से नगद राशि के साथ सट्टा संबंधी सामग्री भी जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग (मध्यप्रदेश) एक्ट की धारा 4ए के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *