Akhilesh Yadav ने संगम के ‘तीर’ से बीजेपी सरकार पर किए तीखे हमले

Akhilesh Yadav ने संगम के ‘तीर’ से बीजेपी सरकार पर किए तीखे हमले

Akhilesh Yadav सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को 10 साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन बड़े-बड़े दावों के बीच सरकार ऑर्गेनाइज्ड तरीके से पीडीए आरक्षण घोटाला कर रही है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत मिलने वाले हक और सम्मान में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है।

पीडीए आरक्षण घोटाला

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लखनऊ में पीडीए आरक्षण घोटाला पीडीएफ ऑडिट-1 जारी किया था। इसमें 22 भर्ती परीक्षाओं में घोटाले का खुलासा किया गया, लेकिन बीजेपी ने एक भी भर्ती घोटाले का जवाब नहीं दिया। हाल ही में ‘रामनगरी में गोरख धंधा’ नाम से समाजवादी ऑडिट-2 की बुकलेट जारी की गई।

 पेपर लीक पर हमला

अखिलेश (Akhilesh Yadav) बोले- “भर्ती प्रक्रिया में विज्ञापन, परीक्षा, पेपर लीक, कोर्ट, लाठी चार्ज और भर्ती रद्द का चरण है।” उन्होंने दरोगा, नलकूप चालक, टेट, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट 2020-22, सिपाही भर्ती, आरओ-एआरओ, नीट पीजी, लेखपाल भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने का दावा किया। कहा कि दरोगा भर्ती 6 साल तक लटकी रही। महाराष्ट्र में भी पेपर लीक हुआ है।

 

सपा की गारंटी

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सपा सरकार बनने पर न्याय गारंटी के तहत अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट मिलेगी। हर भर्ती का वार्षिक कैलेंडर होगा। छात्रों को नजदीकी परीक्षा केंद्र, महिलाओं-दिव्यांगों को गृह जिले में परीक्षा की सुविधा दी जाएगी। पेपर सेटिंग से प्रिंटिंग तक पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी और डिजिटल ट्रैकिंग से होगी। दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट से कार्रवाई होगी। अगर पेपर लीक हुआ तो दोबारा परीक्षा में एडमिट कार्ड से मुफ्त व्यवस्था होगी।

 लखनऊ अग्निकांड पर बयान 

अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा कि लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में आग से कम, धुएं से दम घुटने से बच्चों की मौत हुई। अगर पर्याप्त उपकरण होते तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती। पेपर लीक पर सवाल उठाने पर प्रयागराज में कोचिंग सील किए गए।

स्वास्थ्य-शिक्षा पर तंज

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का विभाग खुद बीमार है। प्रदेश में पीएससी कम हुए हैं। गोरखपुर में 77 में से सिर्फ 9 पीएससी चल रही हैं। प्रयागराज में भी बड़े पैमाने पर प्राइमरी स्कूल बंद हुए हैं। मुख्यमंत्री के जिले में स्कूल बंद हो रहे हैं।

राम मंदिर और डोनेशन पर वार

अखिलेश (Akhilesh Yadav) बोले- “बीजेपी की निगाहें नेशन पर नहीं डोनेशन पर हैं। जो कहते थे नेशन फर्स्ट, उनके लिए अब डोनेशन फर्स्ट हो गया है।” कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मंदिर में इतना बड़ा सवाल खड़ा हो जाए, कोई सोच नहीं सकता था। समाजवादी लोग चाहते हैं सनातन धर्म की रक्षा हो, लेकिन सनातन की आड़ में गोरख धंधा न हो।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts