Tractor Accident में 14 साल के बाल मजदूर की दर्दनाक मौत, ड्राइवर गिरफ्तार, मालिक फरार

Tractor Accident में 14 साल के बाल मजदूर की दर्दनाक मौत, ड्राइवर गिरफ्तार, मालिक फरार

Tractor Accident वारासिवनी- लालबर्रा मार्ग पर स्थित गायत्री लॉन के सामने रेत चोरी के कार्य में लगे ट्रैक्टर में मजदूरी का काम कर रहे एक 14 वर्षीय बच्चे की रेत से भरी ट्राली के नीचे आने  (Tractor Accident) से  मौत हो गई। घटना देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही हैं।

Tractor Accident  मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो ट्रैक्टर को जप्त करने के साथ ही ट्रेक्टर चालक करण भूरे व शिवा मेश्राम तथा ट्रैक्टर मालिक सोमू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं ट्रैक्टर मालिक शशांक दुबे अभी फरार है।

Tractor Accident के सम्बंध में बताया जा रहा हैं कि शशांक दुबे और सोमू शुक्ला नामक ट्रैक्टर मालिक प्रति दिन देर रात्रि से सुबह तक गायत्री मंदिर के पीछे स्थित टोंडिया नाले से सामने खड़े होकर रेत चोरी कर अपने खुद के ट्रेक्टर से ही ढुलवाते  थे। जिसमें मजदूरों के रूप में छोटे छोटे बच्चों से काम करवाया जाता था।

Tractor Accident वाले दिन भी 14 वर्षीय छात्र हिमांशु राजेंद्र बुरे रेत निकालने शशांक दुबे के ट्रैक्टर के साथ गया था। जब ट्रैक्टर रेत भरकर नाले से भाग्योदय कालोनी से होकर वारा गाँव की ओर जा रहा था कि तभी गायत्री मंदिर के समीप ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ने से बालक हिमांशु  नीचे गिर गया और सीधे रेत से भरी ट्राली के टायर के नीचे आ गया, जिससे बालक के सिर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गई।

Tractor Accident के बाद ट्रैक्टर के आगे चल रहे ट्रैक्टर मालिक को ड्राइवर ने घटना की सूचना दी। जिस पर मालिक शशांक दुबे ने ड्राइवर और मजदूरों से कहा कि वो इस Tractor Accident के बारे में किसी को न बताएं। उन्होंने वैसा ही किया। जब पुलिस और हिमांशु के परिजनों ने पूछा तो ड्राइवर भूरे ने बताया कि कोई अज्ञात ट्रक घटना के बाद फरार हो गया। लेकिन अस्पताल में बच्चे के शव को देखने के बाद ड्राइवर करण भूरे ने आखिरकार सच उगल ही दिया और Tractor Accident की पूरी सच्चाई पुलिस को बता दी कि किस तरह ट्रैक्टर मालिक शशांक दुबे ने उन्हें झूठ बोलने मजबूर किया।

उत्कृष्ट स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था मृतक

ग्राम पंचायत वारा के वार्ड नंबर 5 अटल नगर में निवासरत हिमांशु राजेंद्र बुरे 14 वर्ष सांदीपनि विद्यालय वारा में कक्षा 9 वीं का छात्र था। उसने Tractor Accident एक दिन पूर्व ही कक्षा 9 वीं की पूरक परीक्षा दी थी और रात्रि में रेत चोर के ट्रैक्टर पर मजदूरी करने गया था। बताया जाता हैं कि मछुआरा समुदाय से आने वाले हिमांशु के माता पिता भी मजदूरी का काम करते हैं।

रेत चोरी पर रोक के दावे की खुली पोल

प्रशासन द्वारा रेत चोरी रोकने के लिए लगातार कार्यवाही करने के बड़े बड़े दावे किए जाते हैं जिसकी पोल शुक्रवार-शनिवार की देर रात्रि हुए इस Tractor Accident से खुल गई कि प्रशासन के दावे में कितना दम हैं।

बताया जाता हैं कि शशांक दुबे और सोमू शुक्ला के अलावा भी कई ट्रैक्टर मालिको द्वारा टोंडिया नाले और चंदन नदी के विभिन्न घाटों से रेत की चोरी संगठित तरीके से लंबे समय से की जा रही है। जिस पर जिम्मेदारों द्वारा जानकारी रहने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही की गई। जिसका परिणाम आज 14 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत के रूप में सामने आया हैं।

ड्राइवर पुलिस अभिरक्षा में

Tractor Accident की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत अस्पताल परिसर से ड्राइवर करण भूरे को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया और उसके बाद ट्रैक्टर को शशांक दुबे के घर से जप्त कर थाने में लाकर खड़े करवा दिया है।

पुलिस ने ट्रेक्टर मालिक शशांक दूबे और सोमू शुक्ला तथा ट्रेक्टर चालक करण भूरे व शिवा मेश्राम के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या व रेत चोरी की धाराओं (धारा 105, 303(2), 95, 317(5) BNS 4/21 खान एवं खनिज अधि. , धारा 53/1 म.प्र. गौण खनिज अधिनियम) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। अब तक पुलिस ने ट्रेक्टर मालिक सोमू शुक्ला व ट्रैक्टर चालकों करण भुरे व शिवा मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कारित करने वाले ट्रैक्टर का मालिक शशांक दुबे अभी फरार है।

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

वारासिवनी के थाना प्रभारी पवन यादव का कहना है कि  ट्रैक्टर चालक ने पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया था, लेकिन बाद में जांच के दौरान ट्रेक्टर से दुर्घटना होने की बात सामने आने पर चालक करण भुरे व शिवा मेश्राम तथा ट्रैक्टर मालिक सोमू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही दोनों ट्रैक्टर भी जप्त कर थाना परिसर में लाकर खड़ा किया है। मामले में ट्रेक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

वारा सिवनी में एक्सीडेंट होना आम बात है

फ्रीडम फाइटर्स का शहर है वारा सिवनी

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts