Drugs Seizer गुरुग्राम में 38 करोड़ की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, कोर्ट ने STF की रिमांड में भेजा

Drugs Seizer गुरुग्राम में 38 करोड़ की हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, कोर्ट ने STF की रिमांड में भेजा

Drugs Seizer साइबर सिटी गुरुग्राम में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान  में गुरुग्राम एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 36 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। एसटीएफ गुरुग्राम के डीएसपी प्रितपाल सांगवान ने बताया कि गुरुग्राम एसटीएफ की यूनिट ने आरोपी रोहित के ठिकाने पर अचानक छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान जब अलमारी को खोला गया, तो एसटीएफ के अधिकारी भी दंग रह गए। अलमारी के भीतर 8 किलो 940 ग्राम (लगभग 9 किलो) हेरोइन छिपाकर रखी गई थी, जिसे टीम ने तुरंत जब्त कर लिया।

आरोपी से शुरुआती पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। नशे की यह इतनी बड़ी खेप पंजाब के रास्ते हरियाणा पहुंचाई गई थी। पकड़े गए आरोपी रोहित ने पूछताछ में कुबूल किया है कि वह ड्रग्स तस्करी के इस काले कारोबार में बहुत कम समय में अपना बड़ा नाम बनाना चाहता था और रातों-रात अमीर होने का सपना देख रहा था। एसटीएफ के डीएसपी प्रितपाल सांगवान ने कहा कि नशे के खिलाफ इस तरह के स्पेशल ऑपरेशन लगातार जारी रहेगे। आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट से रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य आकाओं का पर्दाफाश किया जा सके।

फिलहाल आरोपी एसटीएफ के रिमांड पर है। एसटीएफ अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि पंजाब में रोहित के तार किन बड़े ड्रग तस्करों से जुड़े थे और हरियाणा में यह खेप किन-किन लोगों को सप्लाई की जानी थी। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़ी गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *