Neet Paper Leak जबलपुर में NSUI के कार्यकर्ताओं का रेल रोको प्रदर्शन, 10 गिरफ्तार

Neet Paper Leak जबलपुर में NSUI के कार्यकर्ताओं का रेल रोको प्रदर्शन, 10 गिरफ्तार

Neet Paper Leak पेपर लीक मामले में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यस घनघोरिया ने जबलपुर में जिला प्रशासन और रेल पुलिस सहित मीडिया को बिना सूचना दिए रेल रोको आंदोलन किया।

बिना अनुमति रेल संचालन में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने एस घनघोरिया सहित 10 युवा कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर उनके ऊपर रेल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

दरअसल जबलपुर से रानी कमलापति के लिए जा रही यात्री ट्रेन को अधारताल रेल्वे स्टेशन पर यस घनघोरिया और कई युवा कांग्रेसियों ने पटरी पर अर्थी रख दी और जैसे ही ट्रेन आगे की ओर जाने लगी तो सभी युवा यात्री ट्रेन के इंजिन पर चढ़ गए और 40 मिनिट तक उस ट्रेन को आगे नही बढ़ने दिया।

इस दौरान यस घनघोरिया ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है लेकिन एस घनघोरिया ने बिना किसी को सूचना दिए गुप् चुप तरीके से किये गए रेल रोको आंदोलन से अपने ऊपर ही कई सवालिया निशान लगा लिए हैं।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *