Sand Mining रेत खनन पर रोक से थम गए विकास कार्य, कलेक्टर ने दिया समाधान का आश्वासन

Sand Mining रेत खनन पर रोक से थम गए विकास कार्य, कलेक्टर ने दिया समाधान का आश्वासन

Sand Mining रेत के अभाव में वारासिवनी  नगर एंव आस-पास के इलाकों में निर्माण एंंव विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसी समस्या को लेकर भारती जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद वारासिवनी के सभापति संदीप मिश्रा ने कलेक्टर मृणाली मीणा से चर्चा की और समस्या की गंभीरता से अवगत कराया।

रेत की अनुपलब्धता से निर्माण कार्य प्रभावित

चर्चा के दौरान उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वारासिवनी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान समय में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों एवं विकास संबंधित निर्माण कार्य भवन निर्माण आदि कार्यों में बाधा आ रही है। रेत की निकासी पर प्रतिबंध लगा होने के कारण रेत नहीं मिल पा रही है। वहीं आगामी 15 जून तक मानसून आ जाने की संभावना हैं। ऐसी स्थिति में भवन निर्माण कार्य के साथ-साथ बहुत सारे विकास के कार्य एवं अनेक विकास कार्य रेत के अभाव में अधूरे ही रह जाएंगे।

रेत खनन करने पर पुलिस दर्ज कर देती मुकदमा

संदीप मिश्रा ने बताया कि रेत की भीषण समस्या से आमजन एवं ठेकेदार जूझ रहे हैं, यदि कोई भी अपनी सुविधानुसार रेत प्राप्त कर लेता हैं, तो पुलिस, प्रशासन, खनिज शाखा के माध्यम से रेत के अवैध उत्खनन के नाम पर प्रकरण बना दिया जाता हैं। विभिन्न विकास से संबंधित निर्माण कार्य पूर्णत: ठप्प पड़े हुए हैं।

समस्या के समाधान का आश्वासन

संदीप मिश्रा ने कलेक्टर मृणाल मीणा ने अनुरोध किया कि ऐसी स्थिति में अतिशीघ्र रेत की उपलब्धता करवा कर अविलम्ब समस्या का निराकरण किया जाये। चर्चा के दौरान कलेक्टर बालाघाट संदीप मिश्रा को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही व्यवस्था बनाई जा रही है, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विभिन्न शासकीय व अशासकीय निर्माण कार्यो के लिए रेत की उपलब्धता हो जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *