Ghamapur घरेलू काम करने वाली महिला का हत्या आरोपी गिरफ्तार

Ghamapur घरेलू काम करने वाली महिला का हत्या आरोपी गिरफ्तार

घमापुर थाना अंतर्गत शीतला माई में एक सनसनीखेज वारदात  के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने  बरेला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
​थाना प्रभारी घमापुर दिनेश गौतम के अनुसार, यह घटना 8 तारीख की है। आरोपी, जो पेशे से कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर है। घटना के दिन आरोपी घर पर अकेला था। उसके परिवार के सदस्य छिंदवाड़ा गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर उसने  कामवाली के महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया, तो उसने महिला को मौत के घाट उतार दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।

​महिला के परिजनों ने जब पुलिस पर दबाव बनाया तो क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने बताया है कि जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट से आरोपी और महिला के बीच हाथापाई और जबरदस्ती के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस  FSL (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट आने के बाद मामले में और भी सख्त धाराएं जोड़कर कार्रवाई करेगी।
​पुलिस  आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटनाक्रम की कड़ियों को पूरी तरह जोड़ा जा सके। यह मामला समाज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती क्रूरता का एक और भयावह उदाहरण है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *