Loan shark सूदखोर की धमकियों से त्रस्त व्यापारी ने खाया ज़हर, हालत गंभीर

Loan shark सूदखोर की धमकियों से त्रस्त व्यापारी ने खाया ज़हर, हालत गंभीर

​Loan shark जबलपुर शहर के मिलौनीगंज इलाके के एक नामी व्यापारी शरद मोर ने सूदखोरों की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

​पीड़ित के बेटे प्रांजल मोर ने बताया कि उनके पिता प्रॉपर्टी और नमक का व्यवसाय करते हैं। व्यापारिक जरूरतों के लिए उन्होंने बाजार से कुछ पैसा उधार लिया था, जिसके बदले सूदखोर उनसे 10 से 20 प्रतिशत तक का भारी ब्याज वसूल रहे थे। शरद मोर ने एग्रीमेंट के जरिए पैसे चुकाने की कोशिश की, लेकिन सूदखोरों का दबाव कम नहीं हुआ।
​प्रांजल का आरोप है कि करीब 20-25 लोग उनके पिता को जान से मारने की धमकियाँ दे रहे थे।

इससे पहले सितंबर में भी उन पर चाकू से हमला किया गया था, जिसकी शिकायत पुलिस और एसपी से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कल शाम जब शरद मोर का फोन नहीं उठा, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और वे गोल बाजार में बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस फिलहाल मामले की जाँच कर रही है।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *