Bus Hit Ambulance तेज रफ्तार बस ने एंबुलेंस को टक्कर मारी, 4 घायल

Bus Hit Ambulance  तेज रफ्तार बस ने एंबुलेंस को टक्कर मारी, 4 घायल

Bus Hit Ambulance जबलपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की अस्पताल लाते समय मौत हो गई।बताया जाता है कि बस जबलपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी जैसे ही खैरी गांव के पास पहुंची। इसी समय सामने से मरीज को लेकर आ रही एक एंबुलेंस को उसने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

उसमें सवार चार लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं बस में सवार तीन लोग भी घायल है लेकिन उन्हें मामूली चोट आई है मृतक नोनी गांव का सौरभ पटेल बताया जा रहा है बताया जाता है कि सौरभ के भाई का एक्सीडेंट हुआ था जिसे लेने के लिए एंबुलेंस गई थी अपने भाई के साथ एंबुलेंस में आ रहा था इसके बाद तेज रफ्तार बस ने जब एंबुलेंस को टक्कर मारी तो सौरभ को गंभीर चोटें आई और वह अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई मामले की सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा वही बस में सवार यात्रियों के लिए दूसरी बस बुलवाई गई है बस जबलपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही थी फिलहाल पाटन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटीहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *