Auto Lifter गैंग ने जबलपुर पुलिस की नींद उड़ाई, CCTV के सामने बाइक ले उड़ा

Auto Lifter गैंग ने जबलपुर पुलिस की नींद उड़ाई, CCTV के सामने बाइक ले उड़ा

Auto Lifter Gang ​जबलपुर शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बाइक चोरी के वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि वीडियो में दिख रही घटना एआर गार्डन क्षेत्र की बताई जा रही है।

बाइक चोरी करने के वीडियो को तुरंत गोहलपुर थाना प्रभारी को भेजकर घटना की तस्दीक और स्थान की पहचान करने के निर्देश दिए गए हैं। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान स्थापित की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

शहर में बढ़ती चोरियों को रोकने के लिए पुलिस अपनी पेट्रोलिंग मोबाइल टीम, मुखबिर तंत्र और CCTV मॉनिटरिंग को और अधिक सक्रिय कर रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए नाफ़िस (NAFIS) फिंगरप्रिंट सिस्टम का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है।
​ASP शर्मा ने आश्वासन दिया कि पुलिस तकनीकी और जमीनी स्तर पर मुस्तैद है और जल्द ही इस गिरोह पर शिकंजा कसा जाएगा।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *