Bargi Dam Investigation हाई लेवल कमेटी तो बनी, एक्शन कब होगा- पढ़ें खबर

Bargi Dam Investigation हाई लेवल कमेटी तो बनी, एक्शन कब होगा- पढ़ें खबर

Bargi Dam Investigation जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे को लेकर सरकार अब सख्त नजर आ रही है। इस मामले में जहां कुछ कर्मचारियों पर गाज गिरी है, वहीं एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन भी किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्रारंभिक तौर पर दोषी पाए गए कर्मचारियों को नौकरी से पृथक कर दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है, जिसमें संभागीय कमिश्नर, पर्यटन सचिव और होमगार्ड के डीजी जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह कमेटी हादसे के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की जांच कर रही है।

​भाजपा के बरगी विधायक और प्रदेश प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा कि यह पूरा विषय अभी जांच में है। जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्राथमिक दृष्टि से जो लोग जिम्मेदार थे, उन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया है। एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है जिसमें कमिश्नर, पर्यटन सचिव और होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह कमेटी तीन मुख्य बिंदुओं पर जांच कर रही है: हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, क्या क्रूज में कोई तकनीकी खामी थी, और क्या तय प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन हुआ। 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है और उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

 

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *