Nobel Prize 2023: इस वर्ष साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को दिया जाएगा।
स्वीडन अकादमी ने कहा है कि उन्हें यह पुरस्कार उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए प्रदान किया जाएगा। श्री फॉसे दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नाटककारों में से हैं और उन्होंने गद्य विधा में भी अच्छी खासी पहचान बनाई है।
फॉसे की रचनाओं का मुख्य विषय मानवीय स्थितियां होती हैं। नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि जॉन फॉसे, रोजमर्रा की ऐसी स्थितियों को प्रस्तुत करते हैं जिन्हें लोगों के जीवन में आमतौर पर देखा जा सकता है।
वे मानवीय भावनाओं को सरल शब्दों में व्यक्त करते हैं। फॉसे, अब पूर्व विजेताओं की उस महत्वपूर्ण सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें टोनी मॉरिसन से लेकर अर्नेस्ट हेमिंग्वे के नाम हैं।
more then 30 yrs experience of Print and Electronic media. Hold the key positions in various popular media organizations as Bureau chief, Special Correspondent-investigative stories, News Editor.
Areas of Expertise:
Reporting and Analysis on Contemporary, Political, Social, and Geopolitical Issues