चीन ने जापान से समुद्री आहार के सभी आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया

चीन ने जापान से समुद्री आहार के सभी आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया

चीन के सीमा शुल्क अधिकारियों ने घोषणा की है कि उसने जापान से समुद्री भोजन के सभी आयात को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी द्वारा आज दोपहर बाद फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र से उपचारित और विरल जल प्रशांत महासागर में छोड़ना शुरू करने बाद चीन ने ये फैसला किया है।

अधिकारियों ने कहा कि इसका उद्देश्य रेडियोधर्मी पानी के निकलने से दूषित भोजन के खतरे को खत्म करना और खाद्य पदार्थ तथा चीन के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।

इस प्रतिबंध से जापान के मछली पकड़ने के उद्योग पर बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है और इससे द्विपक्षीय संबंधों में और गिरावट आ सकती है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *