FIDE Chess World Cup: शतरंज विश्व कप फाइनल में आर. प्रज्ञानंद को रजत पदक

FIDE Chess World Cup: शतरंज विश्व कप फाइनल में आर. प्रज्ञानंद को रजत पदक
FIDE Chess World Cup: ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद (R. Praggnanandhaa) ने बाकू में आयोजित फिडे शतरंज विश्व कप के फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
आज खेले गए टाईब्रेकर में पूर्व विश्‍व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने प्रज्ञानंद को एक- शून्‍य से हराया। आर. प्रज्ञानंद विश्व कप फाइनल खेलने वाले विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे और सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए है।

ग्रैंडमास्टर को जीत की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि फिडे शतरंज विश्‍व कप में आर. प्रज्ञानंद के उल्‍ले‍खनीय प्रदर्शन पर देश को गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रज्ञानंद ने फाइनल में आसाधारण कौशल का प्रदर्शन किया। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आर प्रज्ञानंद को फिडे विश्‍व कप उप विजेता बनकर नया कीर्तिमान स्‍थापित करने के लिए बधाई दी है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *