Asian Games 2023: एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत 13 स्वर्ण, 19 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 51 पदक जीतकर चौथे स्थान पर बना हुआ

Asian Games 2023: एशियाई खेलों की पदक तालिका में भारत 13 स्वर्ण, 19 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 51 पदक जीतकर चौथे स्थान पर बना हुआ

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में चीन के हांगचोओ में भारत ने दो और स्‍वर्ण पदक जीत लिये हैं। अविनाश साबले ने पुरुषों की तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में स्‍वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं, तेजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेक में स्‍वर्ण पदक जीता। पदक तालिका में भारत 13 स्वर्ण, 19 रजत और 19 कांस्य सहित कुल 51 पदक जीतकर चौथे स्थान पर बना हुआ है।

आज ट्रैक एण्‍ड फील्‍ड स्‍पर्धाओं में पुरूषों के लॉंग जम्‍प में श्रीशंकर ने रजत पदक जीता। महिलाओं की हेप्‍टेथेलॉन-800 मीटर में नंदिनी अवसारा ने कांस्‍य पदक हासिल किया। वहीं, महिला चक्का फेंक में सीमा पुनिया ने कांस्‍य पदक जीता।

आज ही महिलाओं की 1,500 मीटर दौड़ में हरमिलन बैंस ने रजत और पुरूषों की 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार सरोज ने रजत और जिनसन जॉनसन ने कांस्‍य पदक जीता।
इससे पहले आज गोल्फ में अदिति अशोक ने रजत पदक हासिल किया।

मुक्‍केबाजी में निकहत जरीन ने कांस्‍य पदक कांस्‍य पदक जीता। सेमीफाइनल में उन्‍हें थाईलैंड के मुक्‍केबाज से हार का सामना करना पड़ा।

महिला हॉकी के पूल चरण में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

निशानेबाज़ी में पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में कीनन डारियस ने कांस्य पदक जीत लिया है। आज ही भारत ने निशानेबाजी की पुरुष ट्रैप टीम स्‍पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारत की महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक अपने नाम किया ।

बैडमिंटन में पुरूष टीम स्‍पर्धा में इस समय स्‍वर्ण पदक के लिए भारत का मुकाबला चीन से हो रहा है। ताजा समाचार मिलने तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर हैं।

Rajeev Sharma Avatar

Rajeev Sharma

Chief Editor & CEO PhD, LLB
Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *