Twisha Sharma Suicide केस पहुंचा जबलपुर हाईकोर्ट, जल्द सुनवाई

Twisha Sharma Suicide केस पहुंचा जबलपुर हाईकोर्ट, जल्द सुनवाई

Twisha Sharma Suicide राजधानी भोपाल के चर्चित त्रिषा शर्मा आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी समर्थ सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता ने माननीय उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की है। अधिवक्ता ने बताया कि गत 12 मई 2026 को त्रिषा ने अपने घर की छत पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद, मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और दबाव के चलते पुलिस ने समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया था।

​अधिवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए आगे बताया कि भोपाल के सत्र न्यायालय (सेशन कोर्ट) द्वारा मृतका की सास श्रीमती गिरीबाला सिंह को पहले ही अग्रिम जमानत का लाभ दिया जा चुका है, जबकि समर्थ सिंह की याचिका वहां से निरस्त कर दी गई थी। इसी निर्णय से व्यथित होकर अब हाई कोर्ट का रुख किया गया है। इस नई अग्रिम जमानत याचिका पर कल दिनांक 22 मई 2026 या सोमवार 25 मई 2026 को सुनवाई होने की संभावना है।

 

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *