Yogi का ऑपरेशन लंगड़ाः बरेली पुलिस ने दरिंदे साकिब का किया एनकाउंटर

Yogi का ऑपरेशन लंगड़ाः बरेली पुलिस ने दरिंदे साकिब का किया एनकाउंटर

Yogi का ऑपरेशन लंगड़ा क्योलड़िया थाना क्षेत्र में एक 13 साल की मासूम की अस्मत लूटने वाले दरिंदों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उनके अंजाम तक पहुँचा दिया। बुधवार देर रात मधु नगला मढ़ी के जंगलों में हुई सनसनीखेज मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी साकिब के पैर में गोली लगी है, जिससे वह वहीं गिर गया।

बहला-फुसलाकर ले गए जंगल, फिर लूटी मासूम की अस्मत
दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात मंगलवार को उस वक्त हुई जब पीड़िता का पिता मजदूरी करने गया था। गांव के ही दो हैवान— साकिब और मनीष— ने घात लगाकर 13 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने की साजिश रची। आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा ले गए और मधु नगला मढ़ी के घने जंगलों में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम को जब लहूलुहान और बदहवास हालत में मासूम घर पहुँची, तो उसकी दास्तां सुनकर पूरा इलाका दहल उठा।

पुलिस को देख दाग दी गोली, जवाबी कार्रवाई में ‘लंगड़ा’ हुआ साकिब

वारदात के बाद से ही क्योलड़िया पुलिस की कई टीमें इन दरिंदों के पीछे लगी थीं। बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सटीक सूचना मिली कि दोनों आरोपी भागने की फिराक में जंगल में छिपे हैं। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की, खुद को फंसता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में गोली सीधे साकिब के पैर में जा धंसी। गोली लगते ही आरोपी साकिब चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे और उसके साथी मनीष को दबोच लिया।

मौके से असलहा बरामद, कोर्ट में पेश 
मुठभेड़ स्थल पर जांच के दौरान पुलिस को एक अवैध तमंचा और कारतूस के दो खोखे मिले हैं। प्रभारी सीओ पंकज श्रीवास्तव ने साफ कर दिया है कि अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। घायल साकिब को कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।”

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *