SSP College में वेबिनारः ‘पोखरण’ की उपलब्धि को याद दिलाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

SSP College में वेबिनारः ‘पोखरण’ की उपलब्धि को याद दिलाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस

SSP College शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर 14 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

वेबिनार की थीम प्रेक्टिकल एंड क्रिएटिव एप्लीकेशन ऑफ साइंसिटिफ नालेज रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल सरस्वती वंदन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह वेबिनार महाविद्यालय की प्राचार्य सरिता कोल्हेकर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसे मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित किया गया था।

कार्यक्रम संयोजक एवं रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष मोहनीश इडपाचे ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस प्रतिवर्ष 11 मई को मनाया जाता है। यह दिवस वर्ष 1998 में पोखरण में हुए सफल परमाणु परीक्षण और भारत की तकनीकी आत्म निर्भरता की उपलब्धियों की याद दिलाता है। वेबिनार में दो मुख्य विषय विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।

प्रथम विशेषज्ञ के रूप में वसीम आर शेख सहायक प्राध्यापक मुलजी जेठा कॉलेज ने विज्ञान को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे प्रेशर कुकर, कूलर एवं एसी की कार्यप्रणाली से जोड़ते हुए वैज्ञानिक आधार पर समझाया।

द्वितीय विशेषज्ञ के रूप में एन नदीम अफरोज सहायक प्राध्यापक इस्लामिया कॉलेज वानियामबाडी ने वैज्ञानिक सृजनशीलता मॉडल के तीन प्रमुख आयामों रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक ज्ञान एवं वैज्ञानिक जांच कौशल पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केवल विचार और ज्ञान ही नहीं, बल्कि उन्हें परखने और सिद्ध करने की क्षमता ही वैज्ञानिक सृजनशीलता को पूर्ण बनाती है।

कार्यक्रम के आयोजन में विभाग की सहायक प्राध्यापक सविता सेनवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं विभाग के सदस्य इमरान खान द्वारा प्रथम विशेषज्ञ का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभाग की अतिथि विद्वान नंदिनी टेंभरे, मोनिका सोनी एवं मनोज गजभिये सहित महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि विद्वान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *