Save Oil: PM मोदी की अपील का बरेली में असर, डीएम बस से तो मातहत ई रिक्शा में हुए सवार

Save Oil: PM मोदी की अपील का बरेली में असर, डीएम बस से तो मातहत ई रिक्शा में हुए सवार

Save Oil प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील एवं  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की। तहसील दिवस में सहभागिता हेतु जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ इलेक्ट्रिक बस से मीरगंज तहसील तक यात्रा कर हरित ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग प्रदूषण कम करने के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता भी घटाता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का अधिकाधिक उपयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करेगा।

जिलाधिकारी की इस अभिनव पहल की आमजन द्वारा सराहना की गई तथा इसे पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया गया।

जिलाधिकारी के साथ इलेक्ट्रिक बस में परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि अधिकारीगण मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *