Rotary Club Prayagraj ने लगाया CPR सहित जीवन रक्षक तकनीकि प्रशिक्षण शिविर

Rotary Club Prayagraj ने लगाया CPR सहित जीवन रक्षक तकनीकि प्रशिक्षण शिविर

Rotary Club Prayagraj प्लैटिनम ने बीते दिन मेडिकल कॉलेज एलुमनाई भवन, प्रयागराज में सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हृदयाघात एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने हेतु आवश्यक जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम में  सीपीआर विशेषज्ञ डॉ. रितु गुप्ता एवं डॉ. अनुज गुप्ता ने प्रतिभागियों को सीपीआर की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने की स्थिति में प्रारम्भिक कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और यदि समय रहते सही तरीके से सीपीआर दिया जाए तो व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डमी मॉडल पर सीपीआर का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

इस अवसर पर डॉ. रितु गुप्ता ने कहा कि सीपीआर एक ऐसी जीवन रक्षक तकनीक है जिसे प्रत्येक व्यक्ति को सीखना चाहिए। आपातकालीन स्थिति में सही समय पर की गई कार्रवाई किसी परिवार को अपने प्रियजन को खोने से बचा सकती है। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस कौशल से प्रशिक्षित करना है।

क्लब अध्यक्ष  डॉ. प्रतीक पांडेय ने कहा कि रोटरी सदैव समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित रही है। सीपीआर प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम समाज को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें प्रसन्नता है कि हमारे सदस्य सेवा के साथ-साथ जीवन रक्षा के इस महत्वपूर्ण कौशल को भी सीख रहे हैं।”

कार्यक्रम में रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम के सदस्य डॉ. नितिन शर्मा, नितिन चोपड़ा, संजय सिंह, संजय तलवार, अनुज केसरवानी, प्रीति केसरवानी, संजीव केसरवानी, लवकुश केसरवानी, स्वाति केसरवानी, अरविंद अग्रवाल, रूमी अग्रवाल, दीपक गुप्ता, मनीष गर्ग, पुनीता गर्ग, रजत कपूर, मनोज जायसवाल, विकास नारंग, संदीप जैन, प्रमय मित्तल, जया मित्तल, डॉ. रजनी शुक्ला, जय कुमार, रितेश सिंह एवं अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में रोटेरियनों ने सहभागिता की।

इसके अतिरिक्त आमजनमानस, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने भी प्रशिक्षण में भाग लेकर जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया तथा व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से सीपीआर की बारीकियों को समझा।

क्लब के मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने बताया कि “आज का यह कार्यक्रम केवल एक प्रशिक्षण सत्र नहीं, बल्कि समाज में जीवन रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक लोग आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के लिए सक्षम बन सकें।”

प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सभी उपस्थित सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षक डॉ. रितु गुप्ता एवं डॉ. अनुज गुप्ता का आभार व्यक्त किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *