Bareilly Bilal Ghoshi Encounter बरेली में गाजियाबाद में सूर्या जैसी घटना को दोहराने की कोशिश करने वाला शातिर बदमाश बिलाल घोसी एनकाउंटर के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। गया। गिरफ्तारी से पहले पुलिस की जवाबी फायरिंग में बिलाल घोसी के दोनों पैरों में गोली लगी है।फिलहाल घायल बदमाश बिलाल को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
31 मई को वकील पर किया था जानलेवा हमला
आरोपी बिलाल घोसी ने 31 मई की रात प्रेमनगर की गुलाब नगर बगिया गली में वकील बृजेश मिश्रा और उनके परिजनों पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। हमले के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी । आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बिलाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी
आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली
सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि बिलाल घोसी ने पुलिस को देखते ही फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें बिलाल के दोनों पैरों में गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा । मौके से पुलिस ने अवैध असलहा और हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।
आधा दर्जन मुकदमे, लगा गुंडा एक्ट
सीओ सिटी के मुताबिक बिलाल घोसी शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पहले से ही आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अब वकील पर हमले और पुलिस पर फायरिंग के बाद उस पर सख्त गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बरेली में गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
