Hooch ग्रामीणों के सामने विधायक ने दारोगा को हड़काया- कच्ची-पक्की शराब पर तुरंत रोक लगाओ

Hooch ग्रामीणों के सामने विधायक ने दारोगा को हड़काया- कच्ची-पक्की शराब पर तुरंत रोक लगाओ

Hooch जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत एकोड़ी के पूसू टोला और दंदूटोला के ग्रामीणों ने विधायक विवेक विक्की पटेल से उनके जनसंपर्क कार्यालय में भेंट की।

उन्होंने ग्राम में अवैध रूप से बेची जा रही कच्ची पक्की शराब की शिकायत करते हुए बताया कि शराब बेचने वाले ग्रामीण मूलचंद रहांगडाले का विरोध करने पर उसके द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पुलिस थाने में की गई है।

Hooch, waraseoni
कच्ची-पक्की शराब की बिक्री एंव अन्य समस्याओं से विधायक विवेक विक्की पटेल को अवगत कराते पूसू टोला और दंदूटोला के ग्रामीण
Hooch, Waraseoni
कच्ची-पक्की शराब की बिक्री एंव अन्य समस्याओं से विधायक विवेक विक्की पटेल को अवगत कराते पूसू टोला और दंदूटोला के ग्रामीण

विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्राम एकोड़ी के बीट प्रभारी पुलिस अधिकारी को बुलाकर चर्चा की और उन्हें ग्रामीणों की शिकायत से अवगत कराया। उन्होंने पुलिस अधिकारी को अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *