CRIME NEWS बरेली के मीरगंज में नाबालिग से बलात्कार के बाद हत्या

CRIME NEWS बरेली के मीरगंज में नाबालिग से बलात्कार के बाद हत्या

CRIME NEWS मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। 12 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और शरीर पर मारपीट के गहरे निशान मिले हैं। हालांकि मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

28 अप्रैल की शाम घर में अकेली थी मासूम
28 अप्रैल की शाम बच्ची का पिता मजदूरी करने बाहर गया था। मां राशन लेने कोटे की दुकान पर गई थी। घर पर 12 साल की बच्ची और उसकी छोटी बहन थी। कुछ देर बाद छोटी बहन कमरे में गई तो बड़ी बहन का शव फंदे से लटका देख चीख पड़ी। उसने वीडियो कॉल कर पिता को बताया। मां के लौटने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट आते ही पुलिस के होश उड़ गए। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर दुष्कर्म के निशान और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले।

मां ने पहले किया था इनकार, अब दोबारा पूछताछ
शुरुआत में मां ने पुलिस को दुष्कर्म जैसी किसी बात से इनकार किया था। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद केस पूरी तरह पलट गया। जांच में ये भी सामने आया कि घटना से एक दिन पहले मां ने ही बच्ची को डंडे से पीटा था।

SP दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वारदात के वक्त छोटी बहन घर में मौजूद थी। पुलिस ने मां से दोबारा सख्ती से पूछताछ की है।

दो टीमें गठित, जल्द होगा खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने जांच के लिए दो टीमें बना दी हैं। गांव में हर एंगल से जांच हो रही है। आसपास के CCTV और कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दरिंदे को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *