Kaushambi Shoot Out मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधान को गोली मारी

Kaushambi Shoot Out मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रधान को गोली मारी

Kaushambi Shoot Out यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की सुबह आलमचंद्र के पूर्व प्रधान मनोज कुमार को गोली मार दी गई। वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना जानकारी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र की जहां आलम चंद गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।गोली लगने के बाद मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहा उनकी हालत नाजुक बज हुई है।

इस घटना के सम्बन्ध में एसपी सत्यनाराण प्रजापत ने बताया कि पूर्व प्रधान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है,घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *