Jabalpur: एसपी ऑफिस में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, आखिर क्यों- पढ़ें खबर

Jabalpur: एसपी ऑफिस में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, आखिर क्यों- पढ़ें खबर

जबलपुर (Jabalpur) के अधारताल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मकान खरीदने को लेकर चल रहे विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही अस्थमा की दवा का सेवन कर लिया।

जबलपुर के थाना अधारताल क्षेत्र में रहने वाली अंजू पांडे और सुनीता यादव के बीच मकान को लेकर चल रहा पुराना विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। अंजू पांडे का दावा है कि उन्होंने जिस मकान में वे किराए पर रह रही हैं, उसे खरीदने के लिए मकान मालिक को ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर, सुनीता यादव और उनके पक्ष के लोग भी इस संपत्ति पर अपना अधिकार जताते हुए पूर्व में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। मकान के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से खींचतान जारी है।

इसी विवाद से परेशान होकर आज अंजू पांडे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और वहाँ उन्होंने अस्थमा की दवाइयां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है और वे उपचाराधीन हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अंजू पांडे के बयान दर्ज कर लिए हैं। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के दावों की बारीकी से जाँच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *