Jabalpur Crime भाई बना भाई के खून का प्यासा, एक दूसरे पर बरसाए लाठी-डंडे

Jabalpur Crime भाई बना भाई के खून का प्यासा, एक दूसरे पर बरसाए लाठी-डंडे

Jabalpur Crime रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के भोला नगर में सामने आया है। मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो सगे भाई एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे बरसते साफ देखे जा सकते हैं। इस हिंसक झड़प में राजकुमार अरकेल के पक्ष ने अपने ही सगे भाई राज अरकेल और उसके परिवार पर लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आई राज की पत्नी संगीता के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।

​इस पूरे बवाल के बाद हनुमानताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और घायल महिला की मेडिकल रिपोर्ट आते ही आरोपियों के खिलाफ मामलों में और भी गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी।

फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं, और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस वारदात ने एक बार फिर आपसी रंजिश और घरेलू विवादों के हिंसक रूप को उजागर कर दिया है।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *