Inspector Feng को बरेली पुलिस लाइन में दी गई आखिरी सलामी, श्रद्धांजलि

Inspector Feng को बरेली पुलिस लाइन में दी गई आखिरी सलामी, श्रद्धांजलि

Inspector Feng बरेली पुलिस का सबसे बहादुर, सबसे वफादार और सबसे खास साथी आज हमेशा के लिए खामोश हो गया। वो साथी जिसने अपनी सूंघने की ताकत और अद्भुत ट्रैकिंग से चोरी, लूट और हत्या जैसे कई बड़े मामलों की गुत्थियां सुलझाईं…आज उसी इंस्पेक्टर फैंंग को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

Inspector Feng
Inspector Feng को आखिरी सैल्यूट देते बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य एंव अन्य अधिकारी

जर्मन शेफर्ड ट्रैकर डॉग इंस्पेक्टर फैंंग ने वर्षों तक बरेली पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। आईटीबीपी पंचकुला हरियाणा से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 20 अक्टूबर 2019 से फैंंग लगातार पुलिस विभाग की सेवा में तैनात रहे। अपनी तेज सूंघने की क्षमता और शानदार ट्रैकिंग स्किल के दम पर फैंंग ने कई अहम मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Inspector Feng 1
Inspector Feng को श्रद्धांजलि देते बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य एंव अन्य अधिकारी

अपराधियों तक पहुंचने में इंस्पेक्टर फैंंग पुलिस की सबसे भरोसेमंद कड़ी बन चुके थे। लेकिन बीमारी के चलते 21 मई 2026 को महज 8 वर्ष 3 माह की आयु में इंस्पेक्टर फैंंग ने अंतिम सांस ली। रिजर्व पुलिस लाइन बरेली में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इंस्पेक्टर फैंंग को गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *