AK INFRA DREAM को बदनाम करने की साजिश- निदेशक उमाकांत

AK INFRA DREAM को बदनाम करने की साजिश- निदेशक उमाकांत

AK INFRA DREAM  ए के इंफ्रा ड्रीम लिमिटेड के निदेशक उमाकांत कुशवाहा ने कंपनी को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ ब्रोकर और पूर्व कर्मचारी मिलकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ ब्रोकर और कुछ लोग मिलकर उनकी कंपनी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी वर्तमान में देशभर में लगभग 40 परियोजनाओं पर काम कर रही है, जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश प्रमुख हैं। उमाकांत कुशवाहा ने कहा कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर कुछ किसानों द्वारा कंपनी के खिलाफ वीडियो जारी किए गए, जिनमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

निदेशक ने स्पष्ट किया कि कंपनी द्वारा भूमि खरीद का भुगतान संबंधित किसानों को चेक के माध्यम से किया गया था और इसके दस्तावेज भी मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जमीन अन्य पक्षों को बेचने के बाद कंपनी पर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी किसानों को गुमराह कर रहा है।

उमाकांत कुशवाहा ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि कंपनी कानून के दायरे में काम कर रही है और साजिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *