Hadsa: डम्पर चालक की झपकी से बड़ा हादसा, जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा एक शख्स

Hadsa: डम्पर चालक की झपकी से बड़ा हादसा, जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा एक शख्स

Hadsa: सुबह के समय में डम्पर चालक को आई झपकी एक व्यक्ति के लिए घातक बन गई। डम्पर की चपेट आया हुआ व्यक्ति जिंदगी और मौत के मुॅह में झूल रहा है। घटना जनपद पंचायत वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोचेवाही के ग्राम छोटी कोचेवाही की है।

सुबह सवा 4 बजे की घटना

जिला पंचायत बालाघाट के पूर्व सदस्य राहुल बिसेन ने बताया कि रविवार की सुबह सिवनी की ओर से गिट्टी ले कर आ रहे तेज रफ्तार डम्पर के चालक ने सुबह लगभग सवा 4 बजे ग्राम पंचायत कोचेवाही के ग्राम छोटी कोचेवाही में सडक़ किनारे अपनी पान दुकान के सामने सो रहे सियाराम पिता लक्ष्मण पंचेश्वर उम्र 40 वर्ष को बुरी तरह से रौंद डाला। डम्पर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सियाराम को रौंदते और उसकी दुकान को तोड़ते हुए पास लगे हुए 11 के वी के विद्युत पोल से जा टकराया। डम्पर की तेज टक्कर से विद्युत का लोहे का पोल क्षतिग्रस्त होकर आधा तिरछा हो गया और तार टूट गए। जिससे पूरे ग्राम की बिजली बंद हो गई।

Hadsa, Waraseoni
वारासिवनीःछोटी कोचेवाही में डंपर चालक को झपकी आने से हो गया बड़ा हादसा

वारासिवनी से बालाघाट, फिर गोंदिया भेजा गया

डम्पर के टकराने की तेज आवाज और बिजली बंद होने से ग्रामीणजन अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने तत्काल घायल सियाराम को वाहन से शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी पहुॅचाया। जहॉ पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया गया। घायल सियाराम को बालाघाट से भी गोंदिया उपचार के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि घायल सियाराम के सिर, हाथ व पसलियों में चोट आई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसे नागपूर ले जाया जा सकता है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुॅच कर बनाया पंचनामा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस थाना वारासिवनी से पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुॅचे और पंचनामा कार्यवाही कर डम्पर को जप्त करने की कार्यवाही की गई। बताया जाता है कि डम्पर चालक दुर्घटना के बाद घटना स्थल से फरार हो गया है।

विद्युत मंडल के अधिकारी-कर्मचारी भी पहुॅचे घटना स्थल

वहीं विद्युत पोल टूटने की सूचना मिलने पर मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारी-कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुॅच गए और उन्होंने सप्लाई व्यवस्था को बंद कर कोचेवाही की सप्लाई को अलग कर आपूर्ति प्रारंभ कर दी। वहीं छोटी कोचेवाही की विद्युत सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है। विद्युत मंडल द्वारा पोल को सुधारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि शाम तक छोटी कोचेवाही में भी विद्युत सप्लाई प्रारंभ कर दी जायेगी।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *