Gohal पुलिस ने हत्या की कोशिश करने वाले 4 आरोपियों का पकड़ा

Gohal पुलिस ने हत्या की कोशिश करने वाले 4 आरोपियों का पकड़ा

थाना Gohal  मंदिर क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ध्रुपांशु कुशवाह पर हमला करने वाले सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व तीन से चार लोगों ने मिलकर ध्रुपांशु कुशवाह पर धारदार हथियारों से हमला किया था। इस हमले में ध्रुपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

​मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पांडे  ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। घेराबंदी कर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। ध्रुपांशु कुशवाह पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।”

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमले के पीछे के मुख्य कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, सभी आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *