Crime News: मुंसिफ बन बैठे बरगी नगर चौकी इंचार्ज, महिला से दुष्कर्म की शिकायत पर नहीं की कोई कार्रवाई

Crime News: मुंसिफ बन बैठे बरगी नगर चौकी इंचार्ज, महिला से दुष्कर्म की शिकायत पर नहीं की कोई कार्रवाई

Crime News जबलपुर के बरगी क्षेत्र से महिला सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सुरक्षा गार्ड पर गलत नियत से पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश, विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट और बाद में जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

पीड़िता पुष्पा बाई बर्मन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 10 मई की शाम वह रोज की तरह बरगी डेम के पास पावर हाउस में पानी भरने गई थीं। आरोप है कि वहां तैनात सुरक्षा गार्ड मनोज कटारिया ने उन्हें अकेला पाकर गलत नियत से छुआ और जबरन चौकी के अंदर ले जाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाया और बाद में लाठी से हमला कर हाथ, पैर, कमर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट पहुंचाई।

शिकायत के अनुसार अगले दिन जब पीड़िता अपने दिव्यांग पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने निकल रही थी, तभी आरोपी ने दोबारा लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की उंगली गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति को भी सीने, पैर, नाक और कान में चोटें आईं।

सबसे गंभीर आरोप बरगी नगर चौकी पुलिस पर लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि चौकी प्रभारी ने उसकी पूरी बात सुनने के बजाय मनगढ़ंत रिपोर्ट तैयार कर हस्ताक्षर करवा लिए और वास्तविक घटना को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया।

अब पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी पर कठोर धाराओं में कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *