Bareilly Drugs Seizer: लाखों की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Bareilly Drugs Seizer: लाखों की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Bareilly Drugs Seizer बरेली में कैंट पुलिस और एसटीएफ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम समेत अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए है बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है।

कैंट थाना क्षेत्र के उमरसिया मोड़ के पास कांधरपुर स्थित एक मकान में छापेमारी के दौरान झारखंड निवासी राजू कुमार डांगी और बरेली निवासी महेश पाल को गिरफ्तार किया गया है मौके से अफीम के अलावा कुटकी चपड़ा चाप गोंद काला रंग तेल चीनी पिघला हुआ गोंद डिजिटल तराजू गैस सिलेंडर भट्टी लोहे की कढ़ाई पैकिंग मशीन और दो स्मार्ट फोन भी बरामद हुए।

पुलिस को पूछताछ में राजू कुमार डांगी ने बताया कि वह झारखंड के रांची क्षेत्र से अफीम लाकर महेश पाल को सप्लाई करता था वहीं महेश पाल अफीम में अन्य रसायन और नशीले पदार्थ मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाकर उत्तर प्रदेश पंजाब दिल्ली और उत्तराखंड में सप्लाई करता था पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *