Amritsar BJP अमृतसर उत्तरी हलके से भाजपा युवा नेता अक्षय शर्मा ने आज लिबर्टी मार्केट में व्यापारियों के साथ विशेष बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह काफी समय से व्यापारियों से मिलना चाह रहे थे और उनकी समस्याओं को समझना चाहते थे न और आज उन्हें व्यापारियों के बीच आने का अवसर मिला।
अक्षय शर्मा ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सबका साथ, सबका विकास” की विचारधारा को समझने और अपनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी मजबूत होगा तो शहर भी मजबूत होगा, क्योंकि बाजार शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। “सिर्फ दुकानें चलने से काम नहीं चलेगा, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनके साथ जुड़ना भी जरूरी है,” उन्होंने कहा।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने मार्केट में वॉशरूम, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग जैसी समस्याएं उठाईं। इस पर अक्षय शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है और भाजपा हर उस समस्या के समाधान के लिए काम करेगी जिससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करता है।
उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैं आपका भाई हूं और हमेशा चट्टान की तरह व्यापारियों के साथ खड़ा रहूंगा। व्यापार की तरक्की से ही शहर आगे बढ़ेगा।”
युवा वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपने व्यापार और रोजगार की ओर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने लिबर्टी मार्केट को शहर का “आईटी हब” बताते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में युवा काम करते दिखाई देते हैं, लेकिन जिस स्तर की सुविधाएं इस मार्केट को मिलनी चाहिए थीं, वह अब तक नहीं मिल पाईं।
अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा का सपना पंजाब और व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ाने का है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मार्केट में ठंडे पानी की मशीन लगवाने और अन्य सुविधाओं को लेकर फिर व्यापारियों के बीच आएंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र में बैठक भाजपा ने पूरे देश को तरक्की के नए आयाम दिए हैं वैसे ही पंजाब में भी भाजपा ही विकास करवाएगी इसीलिए लोगों को बीजेपी का साथ देना चाहिए ओर अपने भविष्य को संवारने चाहिए।
इस अवसर पर पप्पू महाजन, राजेश महाजन , अभि महाजन , हनी सहगल , सब्बी , मणि , विशाल सहगल , बलवंत सिंह ज, काली पाजी, डॉ. मनु , संदीप सिंह , रमनदीप सिंह और पवन महाजन सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे।