Ala Hazrat Urs उर्से ताजुश्शरिया में शामिल होकर अपने घर बिहार लौट रहे एक जायरीन मौलाना तौसीफ रजा की ट्रेन से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ गया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने इस घटना को हादसा माना, लेकिन अब परिजनों ने तौसीफ के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य नेताओं द्वारा परिवार के आरोपों को गंभीरता से लेकर जांच की मांग उठाई है। बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक के मुताबिक, परिजनों से बातचीत की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान उर्फ सलमान मिया ने घटना पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुए कहा कि एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे व्यक्ति के साथ ट्रेन में इस प्रकार की घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
बरेली के थाना कैंट अंतर्गत एक आला हज़रत के उर्स से बिहार वापस लौट रहे मौलाना तौसीफ रज़ा की संदिग्ध मौत पर बरेली की एसपी सिटी मानुष पारिक ने कहा है कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है pic.twitter.com/88Vt6AEMre
— news wala (@NewsWalaOrg) May 2, 2026
क्या है यह पूरा मामला जानते हैं-
उत्तर प्रदेश के बरेली में उर्से ताजुश्शरिया (Ala Hazrat Urs) में शामिल होकर बिहार लौट रहे एक मौलाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनका शव 27 अप्रैल 2026 को बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रैक के पास मिला था।
घटना की जांच-मृतक की पहचान: मौलाना तौसीफ रजा किशनगंज के पठावारी के रहने वाले थे और गोरखपुर में इमामत (मदरसा शिक्षक) का काम करते थे।
परिजनों का आरोप (मारपीट-हत्या): परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। दावा है कि मौलाना ने मरने से पहले अपनी पत्नी को वीडियो कॉल पर बताया था कि ट्रेन में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया है, शराब पीकर मारपीट कर रहे हैं और लूटपाट की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस का प्रारंभिक रुख: बरेली पुलिस ने शुरुआती तौर पर इसे चलती ट्रेन से गिरने की घटना (हादसा) माना था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि गर्मी के कारण गेट पर बैठे मौलाना को झपकी आई और वे गिर गए।
जांच शुरू: परिजनों की शिकायत और आरोप के बाद, अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर (लिखित शिकायत) मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सियासी बवाल: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
I hope the Railway Minister @AshwiniVaishnaw will take action against the perpetrators which led to the killing and death of Maulana Tousif Raza on a Train. https://t.co/AVPHloQ8DK
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 30, 2026