Chhattisgarh Election 2023: मतदान दिवस पर अवकाश घोषित, यहां पढ़िए वोटिंग से पहले छग की छोटी बड़ी खबरें

Chhattisgarh Election 2023: मतदान दिवस पर अवकाश घोषित, यहां पढ़िए वोटिंग से पहले छग की छोटी बड़ी खबरें

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए द्वितीय चरण में मतदान के लिए मतदान दिवस 17 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को जारी आदेश के तहत द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर 2023 को संबंधित 70 विधानसभा क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

इसके अतिरिक्त निजी संस्थानों,औद्योगिक तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारी तथा कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिए जाने का निर्देश जारी किया गया है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *