Amritsar के पॉश इलाके में पुलिस की नाक के नीचे गुण्डों का नंगा नाच, युवक का सिर फोड़ा, उंगली काटी

Amritsar के पॉश इलाके में पुलिस की नाक के नीचे गुण्डों का नंगा नाच, युवक का सिर फोड़ा, उंगली काटी

अमृतसर (Amritsar)शहर के पॉश इलाके रंजीत एवेन्यू में कल देर रात हुई एक हिंसक घटना ने सनसनी फैला दी है। पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने एक युवक पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिसमें युवक की एक उंगली कट गई। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना के लगभग 24 घण्टे बाद Amritsar पुलिस ने एक बयान सोशल मीडिया पर जारी किया।

जिसमें Amritsar पुलिस ने दावा किया कि हमलावरों को पहचान लिया है। वारदात के कारण भी पुलिस को पता लग चुके हैं। जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि यह बयान जारी करने के कुछ देर बाद ही @cpamritsar वॉल से जारी बयान (https://twitter.com/cpamritsar/status/2071274406777942276) को डिलीट कर दिया गया।

इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने लिखा है कि पुलिस तो ‘वीवीआईपी की सुरक्षा’ में बिजी थी और इधर कानून व्यवस्था को धता कर गुण्डों ने शहर के पॉश इलाके में हंगामा खड़ा किया।उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 27 जून को केजरीवाल और CM भगवंत मान के कार्यक्रम के पास गुंडों ने दुकानें तोड़ीं और युवकों पर हमला किया।

उन्होंने एक वीडियो संलग्न करते हुए कहा Amritsar के पॉश इलाके में स्थित बिलियर्ड हॉल में एक समूह के लोगों को दिखाता है जो पूल की क्यूज को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हुए झगड़ा करते हैं और वहां दर्शकों में अफरा-तफरी मची हुई है।मजीठिया ने कहा कि पुलिस ने VVIP सुरक्षा को प्राथमिकता दी जबकि आम जनता असुरक्षित रही। उन्होंने पंजाब में ‘जंगल राज’ बताया और AAP नेताओं तथा पंजाब पुलिस को पोस्ट में टैग किया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान प्रयास शर्मा के रूप में हुई है। हमलावर देर रात अचानक प्रयास के ऑफिस में दाखिल हुए और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि प्रयास की एक उंगली कटकर अलग हो गई। हमले के दौरान ऑफिस के अंदर लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे आरोपी युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं।

Amritsar पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

पीड़ित परिवार का इंसाफ के लिए गुहार

इस घटना से स्तब्ध पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि सरेआम हुई इस हिंसा ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार ने आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts