GRP Prayagraj प्रयागराज में जीआरपी ने अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नैनी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी टीम ने 7 बोरियों में भरा 2.10 क्विंटल अवैध तेंदू पत्ता बरामद किया है। यह माल लावारिस हालत में प्लेटफार्म पर मिला। पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। एसपी रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी टीम को प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में 7 बोरियां रखी मिलीं।
जांच में बोरियों से कुल 2.10 क्विंटल अवैध तेंदू पत्ता बरामद हुआ। बरामद तेंदू पत्ते को कब्जे में लेकर थाना जीआरपी प्रयागराज (GRP Prayagraj) लाया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है।
जीआरपी (GRP Prayagraj) का कहना है कि यह तेंदू पत्ता अवैध रूप से ट्रेन के जरिए तस्करी के लिए लाया गया था। पुलिस माल के मालिक और तस्करों का पता लगाने में जुटी है। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
