Dharmik Sandhya ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ अमृतसर के पाइटेक्स ग्राउंड में 27 जून को

Dharmik Sandhya ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ अमृतसर के पाइटेक्स ग्राउंड में 27 जून को

Dharmik Sandhya सनातन सेवा समिति पंजाब एवं पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 27 जून 2026 को अमृतसर में आयोजित होने वाले एक शाम भगवान शिव के नाम  कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज पैनोरमा कंपनी गार्डन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को पंजाब सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के राजनीतिक सलाहकार दीपक बाली और सनातन सेवा समिति पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने संबोधित किया। उनके साथ सनातन सेवा समिति पंजाब के माझा ज़ोन इंचार्ज प्रणव धवन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक अमृतसर सेंट्रल अजय गुप्ता, हलका इंचार्ज अमृतसर नॉर्थ सरदार करमजीत सिंह रिंटू, आम आदमी पार्टी अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष सरदार सरबजोत धनजल, लोकसभा इंचार्ज जरनैल सिंह, आम आदमी पार्टी देहाती जिलाध्यक्ष सरदार गुरप्रताप सिंह तथा मेयर अमृतसर मोती भाटिया भी मंच पर मौजूद रहे।

दीपक बाली  ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘रंगला पंजाब’ विजन के तहत हम प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ इसी दिशा में एक कदम है। 27 जून की शाम 6:30 बजे पाईटेकस ग्राउंड, रंजीत एवेन्यू में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी के भजनों से अमृतसर की पावन धरती शिवमय हो जाएगी।

सनातन सेवा समिति पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि सनातन का अर्थ है सेवा, संस्कार और समरसता। इस आयोजन के माध्यम से हम युवाओं को नशे से दूर करके अपनी संस्कृति से जोड़ना चाहते हैं। यह आयोजन राजनीति से ऊपर उठकर समाज के लिए है।

माझा ज़ोन इंचार्ज प्रणव धवन ने बताया कि हमारी पूरी टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी है। 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, पार्किंग, पानी एवं मेडिकल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts