Fraud Trading Apps वारासिवनी क्षेत्र में इन दिनों कथित ट्रेडिंग कंपनियों और मोबाइल ऐप Fraud Trading Apps के जरिए ज्यादा मुनाफे का लालच देकर भोले भाले लोगों को ठगने वाले गिरोह सक्रिय हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम डोंगरमाली से सामने आया है।
जहां एक शातिर ठग ने 60 वर्षीय बेबस आदिवासी वृद्ध महिला को अपनी झूठी बातों के जाल में फंसाकर Fraud Trading Apps के जरिए साढ़े 3 लाख रूपये की मोटी रकम ऐंठ ली। इस धोखाधड़ी का सदमा बुजुर्ग महिला का बेटा बर्दाश्त नहीं कर सका और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। अब पीड़ित वृद्ध महिला ने वारासिवनी थाने में Fraud Trading Apps के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने और अपनी राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
जमीन बेचकर खरीदा था ट्रैक्टर और जमा की थी पूंजी
शिकायत में ग्राम डोंगरमाली निवासी कांता ठाकरे उम्र 60 वर्ष ने लिखा है कि वारा निवासी पूर्व सरपंच रिजवान उर्फ राजा अली ने उनके और उनके बेटे बंटी ठाकरे से लगातार संपर्क साधा। रिजवान अली ने खुद को एक बड़ी ट्रेडिंग कंपनी (Fraud Trading Apps) का एजेंट बताया और दावा किया कि उसने खुद इस कंपनी से करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। आरोपी के झांसे में आकर वृद्ध महिला ने डोंगरमाली स्थित अपनी 3 एकड़ कृषि भूमि 15 लाख रूपये में बेच दी।
इस राशि से उन्होंने एक ट्रैक्टर खरीदा और बची हुई राशि में से साढ़े 3 लाख रूपये रिजवान अली के कहने पर उसके द्वारा बनाए गए कथित ट्रेडिंग ऐप (Fraud Trading Apps) में निवेश कर दिए। आरोपी ने प्रति माह 10 प्रतिशत लाभांश देने का वादा किया था और आश्वस्त किया था कि यदि कंपनी डूबी तो वह अपने पास से पैसे लौटाएगा। मई 2025 में रिजवान अली ने गवाह योगेन्द्र सिंह उम्र 53 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 4 के सामने साढ़े 3 लाख रूपये की नगद राशि ली थी।
उस वक्त आरोपी ने बकायदा वादा किया था कि खून पसीने कमाई को व्यर्थ नहीं जाने देगा। इसके अलावा आई डी बनाने के नाम पर 10 हजार रूपये अतिरिक्त लिए गए। शुरुआती दो महीनों तक Fraud Trading Apps के एजेंट आरोपी ने 18 -18 हजार रूपये के रूप में कुछ पैसे दिए। लेकिन उसके बाद अचानक पैसे देना बंद कर दिया और अपने मोबाइल नंबरों 9926844583, 9425447331 से संपर्क तोड़ने का प्रयास करने लगा।
रिजवान अली पैसे देने नहीं आया तो मेरे द्वारा सम्पर्क करने पर उसके द्वारा बताया कि मैंने जो एप्लीकेशन (Fraud Trading Apps) बनाया हूँ, उसमें सुधार का कार्य चल रहा है और सुधार होने के पश्चात आपके पैसे आना चालू हो जायेंगे। फिर भी जब कुछ महीने बीतने के बाद राशि मुझे प्राप्त नहीं हुई तो मैंने एवं मेरे लड़के ने राजा अली से बार बार सम्पर्क किया गया एवं पैसे वापस करने के लिए कहा गया। तब राजा अली द्वारा कहा गया कि जनवरी में पैसा प्राप्त हो जायेगा, आप निश्चिंत रहो मेरी रिस्क है।
इसी सोच में पढ़कर जब मेरे लड़के ने बार बार राजा अली से पैसा मांगा और राजा अली के द्वारा पैसा वापस नही करने पर आज
से 2 माह पूर्व मेरे लड़के को सदमा आया और हार्टअटैक आने के बाद उसकी मौत हो गई। अब मेरे पास ना मेरा बेटा है और ना ही मेरा पति जीवित है, मैं अकेली असहाय बुढ़ी महिला हूँ। अब ना मेरे पास जमीन है, ना बेटा और ना ही पति है और मेरा कोई सहारा नहीं है।
बार बार रिजवान अली को पैसे वापस करने के लिए आग्रह कर रही हूँ, लेकिन उसके द्वारा ना तो मुझे लाभांश दिया जा रहा है और ना ही मेरी मूल राशि वापस की जा रही है। उल्टा उनके द्वारा मुझे डराया एवं धमकाया जा रहा है कि यदि तुने कही मेरे खिलाफ शिकायत की, तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। वैसे भी तू अकेले निवास करती है, किसी को पता भी नहीं चलेगा। मेरे पास ना तो जमीन बची और ना ही पैसा ऊपर से मुझे मेरी जान माल का खतरा भी हो गया है, अब मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कुछ शेष नहीं बचा है। मेरी मांग है कि रिजवान अली के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मेरी राशि मुझे वापस दिलायें।
पैसो के सदमे में इकलौते बेटे ने तोड़ा दम, अब मिल रही हैं धमकियां-कांता ठाकरे
पीड़िता कांता ठाकरे ने अत्यंत भावुक शब्दों में अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि मेरा लड़का गाड़ी चलाता था, हम अड़मे के यहां किराये से रहते थे। राजा अली बार बार हमारे घर आता था कि हमारी यह कंपनी में तुम पैसा लगाओ लाभ होगा। मैंने जमीन बेची थी, लड़के के लिए ट्रैक्टर ली और बची राशि में से साढ़े 3 लाख रुपए राजा अली को दिए, जिसमें 2 महीने 18-18 हजार रुपए मुझे वापस किया। फिर रुपए नहीं मिले कंपनी (Fraud Trading Apps) के नाम पर राजा अली टालमटोल करता रहा।
जब कई महीनों तक पैसे वापस नहीं मिले, तो उनके इकलौते बेटे बंटी ठाकरे को गहरा सदमा लगा। इस मानसिक तनाव और सदमे के कारण करीब दो महीने पहले 11 अप्रैल को बंटी को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मृत्यु हो गई।
पति के बाद अब बेटे को भी नहीं बचा सकी। पूंजी वापस मांगी तो रिजवान अली पैसे लौटाने के बजाय उल्टा डराने धमकाने लगा और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मेरे पास अब कुछ भी नहीं बचा है आत्महत्या करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा। मैं चाहती हूँ कि पुलिस आरोपी रिजवान अली और उसकी Fraud Trading Apps के खिलाफ तत्काल अपराध पंजीकृत कर सख्त कानूनी कार्यवाही करें, मुझे मेरे रुपए वापस लौटायें।
