Tyre Puncture Gang की हरकतों से गढ़ा इलाके के रहवासियों की रात की नींद हराम

Tyre Puncture Gang की हरकतों से गढ़ा इलाके के रहवासियों की रात की नींद हराम

Tyre Puncture Gang जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में वाहनों से चोरी और तोड़फोड़ की लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय रहवासी परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि रात के समय असामाजिक तत्व क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर सीटें फाड़ रहे हैं, पेट्रोल चोरी कर रहे हैं और वाहनों में रखा सामान लेकर फरार हो रहे हैं। हाल ही में एक ही रात में करीब सात वाहनों से चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आने से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या कई वर्षों से चली आ रही है। रहवासियों के अनुसार देर रात बाहरी युवकों के समूह इलाके में घूमते हैं और टायर पंचर करने, पेट्रोल निकालने तथा वाहनों के पार्ट्स चोरी और तोड़फोड़ करने जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

इधर, गढ़ा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हनुमान बाग क्षेत्र से मिली शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें एक युवक और उसके साथियों पर वाहनों की पेट्रोल पाइप काटने तथा सीटें फाड़कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *