CPM गाडरवारा में सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

CPM गाडरवारा में सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

CPM मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव जगदीश पटेल ने कहा है कि सरकार की किसान मजदूर मेहनतकश विरोधी नीतियों के खिलाफ खेत बचाओ रोजगार बचाओ, देश बचाओ 20मई से जारी अभियान के तहत 5जून 2026को गाडरवारा शक्ति धाम पलोटन गंज पर धरना प्रदर्शन आमसभा उपरांत एसडीएम  को ज्ञापन सौंपा एवं निराकरण की मांग की जा रही है।

प्रदर्शन में 45दिन से सड़क निर्माण सहित 6सूत्रीय मांगों को लेकर बारहा बड़ा के बच्चे महिला पुरुषों की भागीदारी रही जो समस्या का संतोषजनक निदान न होने पर धरने पर बैठे।

माकपा द्वारा 100प्रतिशत मूंग खरीदी करने, खाद की टोकन प्रणाली समाप्त करने, बिजली संबंधित अटल ज्योति 24घंटे, किसानों को 12घंटे बगैर कटौती दिए जाने, जर्जर लाइन केविल बदलने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, विद्युत भार कम करने, रसोई गैस डीजल पेट्रोल की कीमतों पर रोक लगाने, एवं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने, पी एम सड़क पर रेत के डमफर पर रोक लगाने,अधिग्रहण की जा रही जमीन का 4गुना मुआवजा देने, अवैध शराब जुआ सट्टा पर रोक लगाने,पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कर कार्यवाही करने,गाडरवारा में गरीब रेहड़ी वालो के हटाए अतिक्रमण पीड़ितों को उचित जगह दिए जाने सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *