Narrow Escape कार में लगी आग, लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा बाल-बाल बचे

Narrow Escape कार में लगी आग, लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा बाल-बाल बचे

Narrow Escape सिवनी-जबलपुर मार्ग पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अचानक सड़क पर गाय आ जाने से विधायक की कार अनियंत्रित होकर एक स्कूल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में आग लग गई और कुछ ही पलों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहत की बात यह है कि विधायक पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे में चालक अनु और सुरक्षाकर्मी राजू धुर्वे घायल हुए हैं। विधायक सहित सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *