Nagpur To Seoni Police ने बकरीद के दिन गोवंश की कुर्बानी देकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले एक बड़े षडयंत्र को नाकाम करने का दावा किया है। ईद बीत जाने के बाद सिवनी के एसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने बताया कि गोकशी के खुलासा किया नागपुर से लेकर जबलपुर तक फैले इस गोकशी के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जरूरी सबूत जुटाना जरूरी था, इसलिए खुलासा करने में थोड़ा समय लिया गया।
ईद के दिन थी सामूहिक गोकशी की योजना
उन्होंने बताया कि सिवनी के हड्डी गोदाम क्षेत्र निवासी एक मौलाना के माध्यम से चंदा एकत्र कर गौवंश की कुर्बानी कराने की योजना बनाई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड नागपुर निवासी इंजीनियर हामिद है जिसे गिरफ्तार कर सिवनी ले आया गया है।
गोकशी की साजिश के डिजिटल साक्ष्य
पुलिस को ऐसे डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जिनमें मोबाइल, फोन-पे ट्रांजेक्शन और व्हाट्सएप चैट शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि एक अन्य आरोपी द्वारा गौकशी के नाम पर हजारों रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी।
सिवनी पुलिस ने मध्य प्रदेश में दंगों की बहुत बड़ी साजिश कर दी नाकाम, गोकशी के लिए नागपुर से गौवंश की तस्करी करने वाला मौलाना गिरफ्तार माजिद खान गिरफ्तार- देखिए सिवनी के एसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी की जुबानी गोकशी की साजिश की कहानी pic.twitter.com/GAhQWsUodz
— news wala (@NewsWalaOrg) May 31, 2026
पहले ही हो चुकी थीं कई गिरफ्तारियां
इस मामले में पुलिस इससे पहले भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर चुकी है। अब नागपुर से कथित मास्टरमाइंड और सिवनी के एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।
क्या था 48 गौवंश का प्लान
आरोपियों ने बकर ईद के दौरान 48 गौवंश की कुर्बानी कराने की योजना बनाई गई थी। यदि यह योजना सफल हो जाती तो जिले में सांप्रदायिक तनाव और कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी।
अब किसकी तलाश
पुलिस के अनुसार मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच जारी है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण लालचंदानी ने स्पष्ट किया है कि गौवंश तस्करी, धार्मिक भावनाएं भड़काने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
