Seoni Loot शादी में आई महिला मार-पीट कर लाखों के जेवर लूटे, पुलिस ने धर दबोचा

Seoni Loot शादी में आई महिला मार-पीट कर लाखों के जेवर लूटे, पुलिस ने धर दबोचा

Seoni Loot सिवनी के कांहीवाड़ा में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि कांहीवाड़ा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं बल्कि परिचित ही निकला।

जानकारी के अनुसार डूंडासिवनी चौक निवासी श्रीमती सुमंत्रा भावरे अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने फूटाताल, कांहीवाड़ा पहुंची थीं। रात के समय खेत की ओर जाने के दौरान अज्ञात आरोपी ने पीछे से हमला कर महिला का मुंह दबाया, मारपीट की और जेवर लूटकर फरार हो गया। हमले में महिला घायल भी हुई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार जांच के बाद पुलिस ने ग्राम चिरचिरा निवासी संतोष उइके को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1.65 लाख कीमत के 545 ग्राम चांदी की करदौना, 273 ग्राम चांदी की पायल बरामद की है, जिन्हें आरोपी ने सिवनी के एक ज्वेलर्स के पास गिरवी रख दिया था।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *