Patiala Murder तीन में से एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छापेमारी जारी

Patiala Murder तीन में से एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छापेमारी जारी

Patiala Murder पटियाला के  डीएसपी सिटी जगजीत रंधावा ने बताया कि पिछले दिनों एक ई-रिक्शा चालक अभिषेक उर्फ चीकू की हत्या मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

डीएसपी रंधावा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह निवासी गांव चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस हत्या की वारदात में कुल तीन आरोपी शामिल थे। इनमें से एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और गांव में हुए विवाद का मामला था। कुछ समय पहले दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े और कथित बेइज्जती को लेकर आरोपियों ने रंजिश पाल रखी थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

डीएसपी जगजीत रंधावा ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी की जा सके।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष कदम उठाने का निर्णय लिया है। साथ ही उनके सत्यापन और पहचान संबंधी रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने पर भी काम किया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। (पटियाला से बिन्दर बातिश)

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *