Road Accident नेवरगांव टोल नाके के पास बाइस सवार की टक्कर से युवक की मौत

Road Accident नेवरगांव टोल नाके के पास बाइस सवार की टक्कर से युवक की मौत

Road Accident वारासिवनी-लालबर्रा सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम नेवरगांव के टोल नाके के पास एक बाईक सवार युवक द्वारा पैदल घूमने निकले 40 वर्षीय युवक को टक्कर मार देने से उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार रात्रि लगभग 8 बजे की बताई जा रही है।मृतक का नाम कुलदीप पिता रंगलाल केकरे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गोपीटोला नेवरगॉव वा बताया जा रहा है। वहीं बाइक सवार युवक तिपेश मुरखे भी ग्राम गोपीटोला नेवरगांव वा निवासी है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुॅचे और 108 एम्बुलेंस से घायल कुलदीप को शासकीय चिकित्सालय वारासिवनी लेकर आए। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने घायल कुलदीप का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और मृतक की पत्नि व बालक का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया और मामले को जॉच में लिया है। वहीं मंगलवार को मृतक कुलदीप का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *