Heart Patient दहिया को किया गया एयरलिफ्ट, मुंबई नारायणा हॉस्पिटल पहुंचाया गया

Heart Patient दहिया को किया गया एयरलिफ्ट, मुंबई नारायणा हॉस्पिटल पहुंचाया गया

Heart Patient शहडोल जिले की जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित आयुषी रुक्मणी दहिया को गुरुवार को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्नत उपचार हेतु मुंबई स्थित नारायणा हॉस्पिटल एयरलिफ्ट किया गया।

बालिका के परिजनों द्वारा जबलपुर आरबीएसके प्रबंधक श्री सुभाष शुक्ला से संपर्क किया गया, जिसके उपरांत उनके द्वारा तत्काल मेडिकल कॉलेज जबलपुर के पीडियाट्रिक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप जैन से समन्वय स्थापित कर बालिका की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। इसके पश्चात शहडोल जिले की आरबीएसके प्रबंधक श्रीमती कंचन पटेल एवं नारायणा हॉस्पिटल मुंबई से संपर्क कर समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराई गई।

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना एवं पीएमजेएवाई के अंतर्गत समन्वय स्थापित कर आज दिनांक 21 मई को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से बालिका को सुरक्षित रूप से मुंबई रवाना किया गया।

इस दौरान जबलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीता उप्पल, श्रीया अवस्थी मैडम तथा आरबीएसके टीम से धवल त्रिवेदी एवं विकास श्रीवास्तव एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे तथा परिजनों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। परिजनों द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं आरबीएसके टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

Fact Checked & Editorial Guidelines
Reviewed by: Subject Matter Experts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *